ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

किक्रेट सटोरिए की कार में मिली शराब पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

जबलपुर। ओपन वेब एक्सचेंज आइडी के जरिए क्रिकेट सट्टे का धंधा करने वाला एक सटोरिया बुधवार रात गोरखपुर पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने उसकी कार से अवैध शराब बरामद की। आरोपित सटोरिए के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा के तहत मामला किया गया और नोटिस देने के बाद उसे थाने से वापस भेज दिया गया। इस सटोरिए के घर से पहले भी ओमती पुलिस ने क्रिकेट सट्टे में हार जीत के लाखों रुपये जब्त किए थे।

रेलवे ब्रिज नंबर-4 के पास रोकी थी कार

गोरखपुर पुलिस ने सदर से नेपियर टाउन की ओर जा रही कार एमपी 20 सीके 7826 को रेलवे ब्रिज क्रमांक चार के पास रोका। उसे नेपियर टाउन निवासी अजीत गोगा चला रहा था। पुलिस टीम ने कार की जांच की, तो उसमें अवैध रूप से 12 बाटल अंग्रेजी शराब रखी मिली। पुलिस ने कार और शराब जब्त की और अजीत को थाने ले गई। जहां उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने अन्य थानों से उसका रिकार्ड बुलवाने की बजाय आनन-फानन में कार्रवाई की और उसे नोटिस देकर जाने दिया।

पूर्व में ओमती पुलिस ने पकड़ा था

बता दें कि 28 मई 2022 को ओमती पुलिस ने आयकर विभाग की टीम के साथ अजीत के नेपियर टाउन स्थित घर पर छापामार कार्रवाई की थी। जांच के दौरान अजीत गोगा के घर से 23 लाख 15 हजार रुपये नकद, महंगी शराब की बोतलें और नोट गिनने की मशीन मिली थी। पुलिस के अनुसार अजीत दुबई में बैठकर देश और विदेशों में क्रिकेट सट्टा का धंधा करने वाले सतीश सनपाल और ओमती थाने में दर्ज कई आपराधिक मामलों में फरार सटोरिए दिलीप खत्री का खास है। अजीत दोनों की ही आइडी से क्रिकेट सट्टा संचालित करता था। इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि सात साल से कम सजा वाला अपराध था, इसलिए अजीत गोगा को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। अजीत गोगा का आपराधिक रिकार्ड होने की जानकारी सामने आई है। उसका रिकlर्ड ओमती थाने से बुलाया जा रहा है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button