ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

कुल्हाड़ी के हमले से घायल वृद्धा की दो माह बाद मौत ।

जबलपुर स्थित ग्राम परतला बरेला में मोहन सोनी द्वारा कुल्हाड़ी के हमले में घायल वृद्धा सुधाबाई झारिया की दो माह बाद आज उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने वृद्धा की मौत के बाद मामले में 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी मोहन सोनी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार ग्राम परतला बरेला निवासी दयाराम झारिया की पत्नी सुधाबाई उम्र 60 वर्ष करीब दो माह पहले 21 अप्रेल की सुबह 9 बजे के लगभग कुआं से पानी लेकर अपने घर की ओर आ रही थी. रास्ते में मोहन सोनी ने रोककर गाली गलौज कर दी. सुधाबाई द्वारा विरोध किए जाने पर मोहन सोनी ने मारपीट कर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में सुधाबाई के शरीर पर चोटे आई. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर घायल सुधाबाई को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बरेला पहुंचाया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया. मेडिकल अस्पताल में भरती सुधाबाई को मेडिकल अस्पताल में भरती करा दिया गया. पुलिस ने मामले में धारा 294, 324, भादवि तथा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(व्हीए) एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया था. मेडिकल अस्पताल से घायल वृद्धा को 13 जून को डिस्चार्ज कर दिया गया. परिजन घर लेकर आ गए, बीती रात 12 बजे के लगभग सुधाबाई की फिर तबियत बिगड़ गई, जिन्होने उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल लेकर आए. जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले में विवेचना करते हुए धारा 325 भादवि बढ़ाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था. आज महिला की मौत की खबर के बाद धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button