ब्रेकिंग
संपत्ति विवाद में सगे भाई ने नवविवाहित छोटे भाई की दांतो से कांटी ऊंगली कटकर हुई अलग बचाने आऐ दूसरे ... मुरैना हॉप इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक हुआ विस्फोट फायरबिग्रेड ने बड़ी मशक्... मुरैना के सबलगढ़ में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे फायरिंग एक गंभीर घायल गुजरात के खेड़ा जिले में नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक
मध्यप्रदेश

इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म

 इंदौर। मध्य प्रदेश के पहले अंतरराष्ट्रीय मास्टर इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हंगरी के बुडापेस्ट में अपना पहला ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल कर लिया है। उन्होंने यहां आयोजित ग्रैंड मास्टर टूर्नामेंट में खिताबी जीत भी हासिल की।

इस जीत से अक्षत को पहला ग्रैंड मास्टर्स नाम मिला है। इस तरह के तीन नार्म मिलते हैं। तीनों नार्म्स मिलने पर खिलाड़ी को ग्रैंड मास्टर का तमगा मिलता है। शतरंज की दुनिया में यह बहुत बड़ा सम्मान होता है।

अक्षत की यह उपलब्धि इसलिए विशेष है क्योंकि वे पिछले 12 साल से बतौर खिलाड़ी शतरंज में सक्रिय हैं। वे मध्य प्रदेश के पहले अंतरराष्ट्रीय मास्टर भी हैं। मगर इससे पहले चार बार वे नजदीकी अंतर से ग्रैंड मास्टर नार्म से चूके थे।

बुडापेस्ट में आयोजित टूर्नामेंट में अमेरिका, यूक्रेन, पोलैंड, सर्बिया, इंग्लैंड, हंगरी, इजराइल और भारत के शीर्ष खिलाड़ी शामिल थे। इनमें तीन ग्रैंडमास्टर्स शामिल थे। अक्षत को टूर्नामेंट में छठी वरीयता दी गई थी। ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल करने के लिए आखिरी दो राउंड में उन्हें 1.5 अंक हासिल करने की जरूरत थी, जो लगभग असंभव सी चुनौती थी। अंत से पहले का राउंड उन्होंने ड्रा खेला, जिसके बाद आखिरी बाजी हर हाल में जीतने का दबाव उनपर बढ़ गया। उन्होंने अंतिम राउंड में हंगरी के एरोन पास्टी को हराकर पूरे अंक अर्जित किए और ट्राफी हासिल की।

शहर और प्रदेश के शतरंज से जुड़े लोगों अचल चौधरी, मुक्तेश सिंह, डा. सुनील के. सोमानी, अनिल फतेहचंदानी ने अक्षत को शुभकामनाएं दीं। इन्होंने कहा कि अक्षत की सफलता से शहर और प्रदेश में शतरंज खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। अन्य खिलाड़ी भी अब इंटरनेशनल मास्टर और ग्रैंड मास्टर जैसी सम्मानित पदवी के लिए प्रेरित होंगे।

Related Articles

Back to top button