ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

नोएडा में डेढ़ साल की बच्ची को घसीट ले गया कुत्ता, दादा ने बचाई जान

नई ‎दिल्ली । ग्रेटर नोएडा के बीटा एक में डेढ़ साल की एक बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची पर न केवल हमला किया, उसे दबोचकर 50 मीटर तक घसीटता हुआ लेकर भी भागा। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिला गौतमबुद्ध नगर में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और नोएडा अथॉरिटी की लाख कोशिशों के बाद भी कुत्तों का आतंक खत्म नहीं हो रहा है। दूसरी तरफ अस्पतालों में जरूरी सुविधाएं न मिलने के सिलसिले में जिम्मेदार अफसर बात तक करने को तैयार नहीं हैं। बताया जा रहा है ‎कि डेढ़ साल की बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। खेलते खेलते वह दरवाजे तक आ गई, तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की मां का कहना है ‎कि अचानक कुत्ता दौड़ता हुआ आया और बच्ची निर्वाणी के हाथ को मुंह से पकड़कर दौड़ने लगा। उसके बाद मेरे ससुर ने बच्चे की रोने की आवाज़ सुनी, वो भी कुत्ते के पीछे दौड़े।

बच्ची के दादा के अनुसार कुत्ते के पीछे जब मैं दौड़ा तो वो बच्ची को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। उन्होंने बताया ‎कि बीटा-1 क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बहुत है। इसी कुत्ते ने कई बार हमला किया है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। जब कुत्ते ने पोती को काटा तो उसे लेकर हम नजदीक शारदा हॉस्पिटल लेकर गए, जहां कुत्ते काटने के बाद लगने वाला इंजेक्शन नहीं था। उसके बाद हम काशीराम हॉस्पिटल लेकर गए वहां भी दवाई उपलब्ध नहीं थी। अब बताइए हम लोग कहां जाएं? वहीं चीफ मेडिकल ऑफिसर सुनील शर्मा ने फ़ोन नहीं उठाया. उल्लेखनीय है कि बीते साल सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड में कुत्ते के काटने से एक बच्चे की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button