ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

ऐतिहासिक पहाड़ों पर माफियां ब्लास्टिंग कर धड़ल्ले से कर रहे अवैध खनन

राजस्थान | राज्य सरकार अवैध खनन को रोकने के तमाम दावे करती है, परंतु सिरोही जिले से जो तस्वीरें सामने आईं हैं उससे जिम्मेदारों की कार्यशैली व भूमिका पर सवाल उठना भी वाज़िब है। ज़िले में आज आलम यह है कि ऐतिहासिक पहाड़ अवैध खनन माफियां डकार गए हैं। अवैध खनन को रोकने के कोई प्रभावी प्रयास सिरोही जिला प्रशासन आज तक नहीं कर पाया। आज नतीजा सबके समक्ष है।दिनदहाड़े अवैध खनन माफियां ब्लास्टिंग मशीनें लगाकर ऐतिहासिक पहाड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ज़िले में अवैध खनन का खेल लंबे अर्से से चल रहा है। इस दौरान कई अधिकारी सिरोही ज़िले में आए और चले भी गए, लेकिन किसी ने भी अवैध खनन को रोकने कि प्रभावी कार्रवाई करने की जहमत तक नहीं उठाई।

आज ज़िले के नांदिया, बसंतगढ़, रोहिडा, वाटेरा, भारजा, भीमाणा, वाड़ा सहित एक नहीं दर्जनों गांवों के सरकारी पहाड़ों का अस्तित्व ही ख़तरे में हैं। जिला कलेक्टर से लेकर सभी अधीनस्थ जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंद कर कर यह सब देख रहें।बता दें कि अवैध खनन के बारे में जिम्मेदारों द्वारा प्रभावी नकेल न कसने के पीछे क्या खास वजह है? दिनदहाड़े हो रहे अवैध खनन का जिम्मेदार कौन? आज दिन तक अवैध खनन से सरकार को हुए करोड़ों के राजस्व के नुकसान का जिम्मेदार कौन.? राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी भी अवैध खनन को रोकने में नाकाम क्यों.? क्या अवैध खनन पर कार्रवाई न करने के पीछे चलता है आपसी सांठगांठ या लेनदेन का खेल.? यदि नहीं तो फिर आज तक ज़िले में क्यों नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई? साथ ही ऐतिहासिक पहाड़ों को हो रहें भारी भरकम नुकसान का जिम्मेदार कौन है? सरकारी कारिंदों द्वारा अवैध खनन को रोकने के बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं, परन्तु जमीनी स्तर पर क्यों नहीं होती कार्रवाई।

महज औपचारिक कार्रवाई करने से अवैध खनन रुकने वाला नहीं है। जिस तरह अवैध खनन माफियां बेख़ौफ हैं, उन्हें किसी विधिक कार्रवाई का डर तक नहीं है।जब मामले पर सिरोही खनिज अभियंता चन्दन कुमार का पक्ष जाना तो बताया कि मैं छुट्टी पर आया हूं, चार्ज जालौर के खनिज अभियंता राजन चौधरी को दिया है आने के बाद टीम भेजकर कार्रवाई करवाई जाएगी। इसके बाद कार्यवाहक खनिज अभियंता राजन चौधरी से बात की तो बताया कि यदि ऐसा है तो टीम भेजकर आवश्यक रूप कार्रवाई करवाता हूं।

 

Related Articles

Back to top button