ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

भोपाल में ई-बाइक सेवा का शुभारंभ, सीएम शिवराज ने दिखाई हरी झंडी, एप के जरिए मिलेगी सेवा

भोपाल ।   राजधानी में गुरुवार से स्‍मार्ट सिटी कंपनी इलेक्ट्रिक बाइक की सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह स्मार्ट सिटी पार्क में 75 इलेक्ट्रिक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। यह ई-बाइक रैली डिपो चौराहा, पी एण्ड टी चौराहा, संजय काम्पलेक्स, माता मंदिर, प्लेटिनम प्लाजा होते हुए टीटी नगर स्टेडियम पहुंचकर संपन्‍न हुई। इस अवसर पर कलेक्‍टर अविनाश लवानिया और स्‍मार्ट सिटी कंपनी के आला अधिकारी भी मौजूद थे। सीएम शिवराज ने इस मौके पर लोगों से अपील की कि ई-बाइक्‍स इको-फ्रेंडली है, इसका अधिकतम उपयोग कीजिये। हम सबके प्रयास से ही पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। शहर में इन ई-बाइक्‍स के लिए छह डाकिंग स्टेशन बनाए गए है। ये स्‍टेशन टीटी नगर स्टेडियम, आईएसबीटी, एमपी नगर जोन-1, प्लेटिनम प्लाजा (अटल पथ), वन-विहार एवं बोट क्लब पर बने हैं। आवश्यकता व नागरिकों की मांग के अनुसार इलेक्ट्रिक बाइक व डाकिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। राजधानी में स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बाइक की अधिकतम गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। यह फुल चार्ज बैट्री में 35 किलोमीटर तक दौड़ेगी। यह सिंगल सिटिंग केपेसिटी की होगी। यानी इसमें सिर्फ एक व्‍यक्‍ति ही बैठ सकेगा। इलेक्ट्रिक बाइक को किराये पर लेने के लिए मोबाईल पर गूगल प्ले स्टोर से चार्टेड बाइक एप डाउनलोड करना होगा। इस पर रजिस्ट्रेशन के पश्चात सुरक्षा निधि न्यूनतम 100 रुपये जमा करनी होगी। एप के माध्यम से क्यूआर कोड स्‍कैन कर इलेक्ट्रिक बाइक को किराये पर लिया जा सकता है। प्रथम 15 मिनट के लिए इलेक्ट्रिक बाइक का किराया 20 रुपये होगा। इसके बाद प्रति मिनट रुपए की दर से चार्ज लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button