ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

धर्मांतरण और शिवलिंग खंडित करने की घटना पर दमोह बंद का आह्वान, बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

दमोह। दमोह में शिवलिंग खंडित करने की घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आज दमोह बंद का आह्वान किया गया है। सुबह छह बजे से ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर निकल आए और लोगों से अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की। इस बंद को लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई और सुबह से ही शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात नजर आया। एडिशनल एसपी व सीएसपी स्वयं पूरे शहर का भ्रमण करते दिखे, ताकि कहीं भी कोई विवाद की स्थिति न बने। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंदू विरोधी गतिविधियों को लेकर यह दमोह बंद का आह्वान किया गया है, जिसमें धर्मांतरण और पिछले दिनों शिवलिंग को खंडित करने वाली घटना को लेकर भी हिंदूवादी संगठन के लोगों में आक्रोश है। साथ ही गौ हत्या भी जिले में बड़े पैमाने पर हो रही है। दो दिन पूर्व संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया था और दमोह बंद की रूपरेखा तैयार की गई थी, जिसमें प्रमुख रुप से तीन बिंदु रखे गए थे। उनमें धर्मांतरण और शिवलिंग को खंडित करने वाली घटना साथ ही गौ हत्या पर रोक ना लगने को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा आक्रोश जताया गया था और 23 दिसंबर को बंद का आह्वान किया गया था। संगठन के कार्यकर्ता पूरे शहर का भ्रमण कर रहे हैं और जिन लोगों की दुकानें खुली है उन्हें दुकानें बंद करने के लिए कह रहे हैं ताकि इस बंद को समर्थन मिल सके।

Related Articles

Back to top button