ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
विदेश

चीन में हेनान प्रांत के कारखाने में लगी भीषण आग, 36 लोगों की मौत

बीजिंग | चीन से मंगलवार सुबह एक बड़ी खबर आई। बताया जा रहा है कि सेंट्रल चीन के हेनान प्रांत में एक कारखाने में आग लग गई। हादसे में करीब 36 लोगों की मौत हो गई। घटना अन्यांग शहर के कारखाने में हुई। घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं और दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। आन्यांग शहर का हाई-टेक जोन है।जानकारी के मुताबिक, आग स्थानीय समय के अनुसार सोमवार शाम करीब 4 बजे लगी। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को कई घंटों तक भारी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 200 से ज्यादा राहतकर्मी और 60 के करीब दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिशों में जुटे रहे। घटना के बाद इलाके में कई घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।रिपोर्ट की मानें तो दमकल टीमों ने 63 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था। स्थानीय समयानुसार आग पर रात 8 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। रात 11 बजे पूरी तरह से आग को बुझा दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि भर्ती कराए गए लोगों की हालत फिलहाल ठीक है।

Related Articles

Back to top button