ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

दोनों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, एक दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप

अशोकनगर: अशोकनगर के सिरसी पछार गांव निवासी 2 सगे भाइयों में विवाद हो गया। विवाद मूहु बाद से शुरू हुआ और धीरे-धीरे लाठी-डंडे चलकर खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों के बीच चले लाठी-डंडों में दोनों घायल हुए हैं। घायल दोनों भाइयों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।बड़े भाई घायल बाबूलाल ने बताया मैं मजदूरी करने के लिए गांव में गया था। रात के समय अपने घर में खाना खाने गया था। घर पर मां थी नहीं कमरे का गेट खोलकर जैसे ही कमरे में गया तो छोटा भाई मांगीलाल एवं उसकी पत्नी लाठी-डंडे लेकर आए और सीधे मारपीट करने लगे। वह खुद ही घायल होकर आया है। वहीं घायल हुए छोटे भाई मांगीलाल ने बताया की उसका बड़ा भाई बाबूलाल रात के समय घर में शराब के नशे में आया और आकर मेरी पत्नी से अश्लील बातें करने लगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरे सर में लाठी मारकर भाग गया और उसका सर घर से बाहर एक दीवार में टकराया है। देर रात दोनों एंबुलेंस की मदद से जिला‌ अस्पताल आए। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button