ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

आप के सीएम फेस इसुदान गढवी, जामखंभालिया से लड़ेंगे चुनाव, केजरीवाल ने किया ऐलान

अहमदाबाद | गुजरात चुनाव में आप के मुख्यमंत्री का चेहरा और राष्ट्रीय महासचिव इसुदान गढ़वी देवभूमि द्वारका जिले की जामखंभालिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे| आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है| बता दें कि गत 4 नवंबर अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में पत्रकार परिषद में इसुदान गढवी को गुजरात में आप का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया था| तब केजरीवाल ने दावा किया कि वह केवल सीएम चेहरे का नहीं बल्कि गुजरात के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर रहे हैं| केजरीवाल आज ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा ‘किसान, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों के लिए सालों तक आवाज उठाने वाले ईशुदान गढवी जामखंभालिया से चुनाव लड़ेंगे| भगवान कृष्ण की पावन भूमि से गुजरात को एक नया और अच्छा मुख्यमंत्री मिलेगा|’ गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का सोमवार को अंतिम दिन है| इससे पहले सूरत में आप को बड़ा झटका लगा है| पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) के कई नेता आज भाजपा में शामिल हो गए| अल्पेश कथीरिया के करीबी विजय मांगुकिया समेत कई कार्यकर्ताओं ने सीआर पाटील की मौजूदगी में भगवा धारण कर लिया| विजय मांगुकिया के अलावा भावनगर पास कन्वीनर नितिन घेलाणी समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा जॉइन कर ली| बता दें कि आप ने अल्पेश कथीरिया को सूरत के वराछा सीट से उम्मीदवार बनाया है| ऐसे में पास कन्वीनरों के भाजपा में शामिल होने से आप को बड़ा झटका लगा है|

Related Articles

Back to top button