ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

किसान की मौत, खेत पर जाते समय हुआ हादसा, नहीं पहना था हेलमेट

ललितपुर: ललितपुर में थाना नाराहट क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान हेलमेट नहीं पहने हुए थे। उसके सिर में गहरी चोट आई थी, जिस कारण उसकी मौत हुई।थाना नाराहट के ग्राम उमरिया निवासी 42 वर्षीय मुरलीधर पुत्र गुलाब राजपूत मंगलवार की रात खेत पर जा रहे थे। अचानक रास्ते में मेड़ पर उसकी बाइक फिसल गई। इसके बाद पास में खड़े बबूल के पेड़ से जा टकराई। हादसे में मुरली गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे ललितपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।हादसे की जानकारी देते परिजन।बुधवार की सुबह परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देर शाम शव का पोस्टमार्टम हो सका। इधर मृतक के छोटे भाई सुरेन्द्र ने बताया कि मुरली 6 भाई, 2 बहनों में छठवें नंबर का था। उसके दो लडक़ी और एक लडक़ा है। वह खेती कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। थानाध्यक्ष नाराहट भगवान सिंह उमराव ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button