ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
पंजाब

B.COM के स्टूडेंट ने लगाई छलांग, जॉगिंग कर रहे मेजर और इंजीनियर ने बचाया

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सुखना लेक पर बीते 27-28 अक्तूबर को जालंधर की लड़की की हत्या हुई थी और इसके 3 दिन बाद एक आत्महत्या होने वाली थी। दो बहादुर युवाओं की मदद से हादसा टल गया। दरअसल, चंडीगढ़ में बीती सोमवार शाम लगभग 6 बजे मुल्लापुर के रहने वाले एक B.COM स्टूडेंट ने सुखना लेक में छलांग लगा दी।लेक पर घूम रहे लोगों ने उसकी चीखें सुनी तो मदद को चिल्लाए। इसी दौरान यहां जॉगिंग कर रहे पेशे से इंजीनियर मयंक शर्मा और मेजर जितेश चड्‌ढा मदद को दौड़े। उन्होंने युवक को बचाने के लिए लेक में छलांग लगा दी। वह तैर कर युवक के पास पहुंचे और उसका रेस्क्यू किया।पिता बोला- गलती से लेक में गिर गयायदि समय रहते युवक का रेस्क्यू न किया जाता तो उसकी जान जा सकती थी। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर सेक्टर 3 थाने में DDR दर्ज करवा दी। वहीं जानकारी के मुताबिक शुरुआत में युवक ने निजी कारणों से आत्महत्या के प्रयास की बात कही। वहीं जब उसके पिता मौके पर पहुंचे तो उसने कहा कि वह गलती से लेक में गिर गया था। ऐसे में हैरानी की बात है कि कोई वयस्क अचानक इस तरह कैसे लेक में गिर सकता है।बता दें कि लेक का एरिया काफी ज्यादा है और यहां लेक के चारों तरफ हर समय पुलिस के लिए पेट्रोलिंग करना भी आसान नहीं है। ऐसे में कई बार इस प्रकार की घटनाओं में समय रहते मदद और जानकारी न पहुंचने पर हादसे हो जाते हैं। हालांकि पुलिस टीम इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी पर लेक के आसपास राउंड लगाती रहती है।

Related Articles

Back to top button