ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
खेल

आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को हराया

टी20 वर्ल्ड कप सातवां मैच में स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच खेला गया। बुधवार को होबार्ट में ग्रुप-बी के मुकाबले में आयरलैंड ने छह विकेट से जीत हासिल की। उसने स्कॉटलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की। इसके साथ ही उसे दो अंक भी हासिल हो गए। आयरलैंड ने सुपर-12 की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। उसके ग्रुप-बी में जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड के समान अंक हो गए हैं। वेस्टइंडीज का खाता खुलना बाकी है।स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड ने 19 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।आयरलैंड की शुरुआत खराब रही। उसने 9.3 ओवर में अपने चार विकेट गंवा दिए थे। इस दौरान टीम का स्कोर 61 रन था। यहां से जॉर्ज डॉकरेल और कर्टिस कैंपर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 119 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। आयरलैंड की टी20 इतिहास में यह सबसे बड़ी चेज है। कैंपर ने 32 गेंद पर नाबाद 72 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। जॉर्ज डॉकरेल 27 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे।माइकल जॉन्स ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 86 रन बनाए। उन्होंंने 55 गेंद की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। जॉन्स के अलावा कप्तान रिची बेरिंगटन ने 37, मैथ्यू क्रॉस ने 28 और माइकल लीस्क ने नाबाद 17 रन बनाए। जॉर्ज मुंसी एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कैलम मैकलॉयड खाता नहीं खोल पाए। आयरलैंड के लिए कर्टिस कैंपर ने दो विकेट लिए। रिची बेरिंगटन और माइकल जॉन्स ने अर्धशतकीय साझेदारी की। वहीं, मैथ्यू क्रॉस और माइकल जॉन्स ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।

Related Articles

Back to top button