ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

भिंड में शीतलहर जारी, बूंदाबांदी की भी संभावना, 20 डिग्री सेल्सियस पर आया पारा

भिंड। शहर में रविवार की तरह सोमवार का दिन भी ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रविवार रात 10 बजे से कोहरा छाना शुरू हुआ, जो सोमवार दोपहर एक बजे खत्‍म हुआ। इसी के साथ दिन में शीतलहर भी चली। रात में दिल्ली, कानपुर, जालौन जाने वाले वाहनों के पहिए भी कोहरे के कारण हाईवे पर थमे रहे।

जिले में 2 दिन से शीतलहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के तीसरे सप्ताह में ऐसी ठंड तीन साल बाद पड़ी है। सोमवार रात का तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं दिन का पारा 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि रविवार को न्यूनतम पारा 5.7 और अधिकतम 19 डिग्री रहा था।

कश्मीर में बर्फ पिघलने के बाद उत्तर भारत में सीधी सर्द हवा आ रही है। हिमायल की तराई में या आसपास अभी ऐसा कोई सिस्टम नहीं है जो यह ठंडी हवा आने से रोक सके। हिंद महासागर एवं उससे सटे दक्षित भारत के इलाकों में साइक्लोनिक स्टार्म बना है। इसके कारण हवा बिना रुके यहां पहुंच रही है।

क्यों चल रही है शीतलहर

उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण जिले में भी सर्दी का असर दिख रहा है। उत्तर की ओर से आ रही बर्फीली हवा ने पूरे जिले को चपेट मे ले रखा है। इसलिए जिलेभर में शीतलहर चल रही है।

हो सकती है बूंदाबांदी

मौसम विभाग के मुताबिक सर्द हवा से जिले में ठंड तेज हो गई है। रविवार को जिले में करीब 10 से 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली हैं। जिसने सिरहन पैदा कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

डाक्टर बोले सुबह-शाम की सर्दी से करें बचाव

इस मौसम का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। सिविल सर्जन डा. अनिल गाेयल का कहना है, कि इन दिनों अस्पताल में जो मरीज आ रहे हैं उनमें वायरल, बुखार व सर्दी आदि के मरीज अधिक आ रहे हैं। वहीं डाक्टर भी सुबह-शाम की सर्दी से बचाव करने की सलाह दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button