ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

उज्जैन की 65 बस्तियों व 544 मोहल्लों में पीले चावल देकर श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का देंगे निमंत्रण

उज्जैन । अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए उज्जैन की 64 बस्तियों और 544 मोहल्लों में घर-घर जाकर पूजित अक्षत (पीले चावल) देकर निमंत्रण दिया जाएगा। इसके लिए सोमवार से अभियान की शुरुआत हो गई, जो 15 जनवरी तक चलेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक घर-घर जाकर निमंत्रण देंगे।

प्रत्येक नगर को दो-दो कलश

आरएसएस के ओजस व्यास ने बताया कि प्रांत से उज्जैन महानगर को 14 पूजित अक्षत कलश प्राप्त हुए थे। सभी सात नगर में से प्रत्येक नगर को दो-दो कलश दिए गए। पूजित अक्षत को निमंत्रण के तौर पर सभी सात नगर की बस्तियों और मोहल्लों में घर- घर जाकर वितरित किया जाएगा। इस कार्य के लिए प्रत्येक नगर में संघ के स्वयंसेवकों की टोली बनाई गई है, जो 15 जनवरी तक उज्जैन महानगर की 65 बस्तियों और 544 मोहल्लों में घर-घर जाकर पूजित अक्षत (पीले चावल) देकर निमंत्रित करेंगे।

कलश यात्रा निकाली

संघ के अमोल जोशी ने बताया कि सोमवार को कालिदास नगर में पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। महावीर बाग स्थित शिव मंदिर से हनुमान चालीसा पाठ के बाद शुरू हुई कलश यात्रा में स्वयंसेवक, मातृशक्ति और समाजजन शामिल हुए। अब अक्षत को घर- घर जाकर वितरित किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के भाव जागरण के लिए 21 जनवरी तक प्रतिदिन प्रभात फेरियां निकाली जाएगी।

Related Articles

Back to top button