ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

तीन साल के बच्चे की जलने से मौत, मां के बयान पर नाना पर केस दर्ज

इंदौर। त्योहार पर नाना के घर आया मासूम लापरवाही के कारण झुलस गया। 22 दिन चले उपचार के बाद बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे की मां के कथनों के बाद नाना पर एफआइआर दर्ज कर ली।

घटना तलावली चांदा स्थित सैटेलाइट जंक्शन की है। अशोक नगर (एरोड्रम रोड) निवासी महिला तीन वर्षीय बेटे सार्थक माखीजा को लेकर मायके गई थी। नीरज का नाना मनोहर वीरानी ने घर के बाहर पड़ा कचरा एकत्र किया और आग लगा दी। सार्थक वहां खेल रहा था। कचरे में कुछ पटाखे भी पड़े थे, जिनसे सार्थक झुलस गया था। पेट और पैर जलने से घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन 22 दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मां ने पिता के विरुद्ध कथन दर्ज करवा और पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली।

मां और नाबालिग बेटों ने चाकू मारे

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके नाबालिग बेटों ने युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तीन के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। आरोपित नशे के आदी हैं। घटना टिगरिया बादशाह की है। महिला की चाय की दुकान है। परिचित राकेश कश्यप (नंदबाग) का स्कैनर लगा रखा था। राकेश महिला को खाते से रुपये निकाल कर दे देता था। शुक्रवार को हिसाब को लेकर विवाद हो गया। राकेश का बेटा पुरुषोत्तम उससे बात करने पहुंचा तो तीनों मां बेटों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हमले में पुरुषोत्तम के साथ सौरभ प्रजापति, ऋतिक और दिपांशु भी घायल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button