ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से रेलवे ने वसूले 13 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना

जबलपुरपश्चिम मध्य रेल के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा नवंबर में बिना टिकट ट्रेन में सफर करने वाले एक लाख 95 हजार यात्रियों पर कार्रवाई की गई। इनसे लगभग 13 करोड़ 38 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। रेलवे बोर्ड द्वारा पमरे को 11 करोड़ 51 लाख रुपये लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

रेलवे का अभियान

पश्चिम मध्य रेल द्वारा इस लक्ष्य को पार करते हुए 16 प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित किया। मुख्यालय सीसीएम स्काड द्वारा टिकट जांच अभियान से बिना टिकट, अनबुक्ड लगेज, अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 4 हजार 100 से प्रकरण से रेलवे ने 27 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है।

जबलपुर और भोपाल मंडल

जबलपुर मंडल के टिकट निरीक्षकों ने लगभग 71 हजार प्रकरण में 5 करोड़ 25 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है। भोपाल मंडल में 77 हजार से अधिक प्रकरण में 4 करोड़ 95 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है, तो कोटा मंडल में 43 हजार से अधिक प्रकरण में रेलवे ने 2 करोड़ 90 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है।

रीवा-इतवारी ट्रेन अब कामटी स्टेशन पर रुकेगी

रेलवे ने रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन का कामटी रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 11754/11753 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन-रीवा एक्सप्रेस 21 दिसंबर से कामटी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी

Related Articles

Back to top button