ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

CM योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा पर की बड़ी बैठक, 15 दिनों तक इस मुहिम को चलाने का दिया निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकना बड़ी चुनौती है। अधिकांश दुर्घटनाएं तेज रफ्तार में वाहन चलाने के कारण होती हैं। ड्राइवर दक्ष या कुशल न हो, तब भी यह दुर्घटना होती हैं। इस बीच, 15 से 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित करने के लिए भी उन्‍होंने दिशा निर्देश दिए। यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्‍यमंत्री योगी ने शनिवार को अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर 50 बस, 38 इंटरसेप्टर वाहन और 12 प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने 4100 इलेक्ट्रिक वाहन स्वामियों के खाते में अनुदान राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया और यहां पर परिवहन विभाग और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के साथ पांच ‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टिट्यूट’ के ऑटोमेशन और संचालन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।

CM योगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई यूपी राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक
एक अन्‍य बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं और दुर्घटनाओं में असामयिक मृत्यु को न्यूनतम करने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। योगी के निर्देश पर 15 से 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित होगा। उन्होंने जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि गृह, परिवहन, पीडब्ल्यूडी, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा, राजमार्ग प्राधिकरण आदि के बेहतर समन्वय के साथ इस पखवाड़े को सफल बनाना होगा।

Related Articles

Back to top button