ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

मरीजों की जानकारी एनएमसी को देने पर ही मेडिकल कॉलेज को अगले सत्र की अनुमति

नई दिल्ली: सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों को अपने अस्पताल में आने वाले मरीजों की पूरी जानकारी देनी हाेगी। जानकारी हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) के जरिए नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) काे देनी हाेगी। इसमें बताना हाेगा कि अस्पताल में कितने मरीज इलाज के लिए आए आए कितने भर्ती हैं।एनएमसी ने मेडिकल कॉलेजों को एचएमआईएस लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस दिशा में सभी मेडिकल कॉलेजों के निदेशक, प्रिंसिपल और डीन को एनएमसी ने चिट्ठी लिखी है। इसमें निर्देश दिया गया है कि हर हाल में 10 अक्टूबर तक अस्पताल में एचएमआईएस सिस्टम को एनएमसी से साझा करें, ताकि मरीजों और दूसरी सुविधाओं की जानकारी मिल पाए।यदि एचएमआईएस सिस्टम अस्पताल में नहीं है तो इसे बिना देरी के लागू करें। एनएमसी ने कहा है कि मेडिकल कॉलेजों में सीट बढ़ाने और नए कोर्स शुरू करने के लिए उनकी ओर से दी गई जानकारी के आधार पर ही अनुमति मिलेगी। यदि सीट बढ़ानी हो, नए कोर्स शुरू करने हों या उसे जारी रखना हो तब भी आपको पूरी जानकारी एफिडेविट से नहीं, बल्कि एचएमआईएस सिस्टम से उपलब्ध करानी होगी।एमबीबीएस में दाखिले की काउंसलिंग 11 सेसत्र 2022 में एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए 11 अक्टूबर से काउंसलिंग शुरू होगी, जो 28 अक्टूबर तक चलेगी। 28 अक्टूबर तक दाखिला लिया जा सकता है। दूसरे राउंड की काउंसलिंग दो से 10 नवंबर तक होगी और दाखिला 18 नवंबर तक होगी।मॉप राउंड की काउंसलिंग 23 नवंबर से एक दिसंबर तक होगी और दाखिले की आखिरी तारीख 10 दिसंबर होगी। इसके अलावा खाली बची सीटों के लिए 12 से 14 दिसंबर तक काउंसलिंग होगी और 20 दिसंबर तक दाखिले का मौका मिलेगा।

Related Articles

Back to top button