ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रदेश में सर्दी का कहर जारी, स्कूल खुलने के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी

इंदौर। मध्य प्रदेश में अचानक मौसम बदलने के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है। एक साथ कई मौसम प्रणालियों सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इंदौर में तापमान में गिरावट के चलते और सर्द हवाओं के चलने के कारण कलेक्टर ने स्कूलों बच्चों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है,कलेक्टर ने नर्सरी से पांचवी तक के स्कूलों का समय 9 बजे के बाद खुलने के आदेश जारी किए है।

बढ़ी सर्दी को देखते हुए इंदौर कलेक्टर का बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है, हालांकि ये बारिश मावठा की होने के कारण किसानों के लिए वरदान है लेकिन इसके कारण बढ़ी सर्दी बच्चों और बुजुर्गों के लिए परेशानी पैदा करने वाली है, मौसम के हालात को देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने स्कूली बच्चों के लिए आज एक आदेश जारी किया है।

सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे पांचवी तक के स्कूल

कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि इंदौर जिले में शीतकालीन मौसम शुरू होने और तापमान में गिरावट को देखते हुए स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए जिले में संचालित नर्सरी से कक्षा पांचवी तक के सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थाएं सुबह 9 बजे से पहले संचालित नहीं होंगी यानि पांचवी तक के सभी स्कूल कल बुधवार से सुबह 9 बजे के बाद ही खुलेंगे।

Related Articles

Back to top button