ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जैन मुनि का धरना हुआ खत्म, इस बात की जिद पर थे महाराज, अब स्कूल प्रशासन ने मानी बात

ग्वालियर। जैन मुनि आचार्य विबुद्ध सागर महाराज एमपी के ग्वालियर प्रवास पर है। लेकिन इस दौरान उन्होंने सिंधिया स्कूल में कूच कर दी है। सिधिंया स्कूल के सामने नाराज जैन मुनि आचार्य विबुद्ध सागर महाराज अनशन पर बैठे है। बता दें उन्हें सिंधिया स्कूल प्रशासन ने स्कूल के अंदर बने प्राचीन वर्धमान जैन मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश नहीं करने दिया। उसके बाद से ही जैन मुनि दर्शन की इच्छा को लेकर गेट पर ही धरने पर बैठ गये है।

 वहीं उनके साथ कुछ जैन समाज के लोग भी धरने पर साथ बैठे हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही वे मंदिर के अंदर प्रवेश करने जा रहे थे तो उन्हें रोक लिया गया। जिसके बाद जैन मुनि ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें मंदिर के दर्शन नहीं करने दिये तो वह अपनी अंतिम सांस तक यही बैठे रहेंगे। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

आपको बता दें जैन मुनि आचार्य विबुद्ध सागर महाराज अपनी जिद लेकर बीते दिन से स्कूल के गेट के बाह बैठे हुए थे। लेकिन आज इस मामले में विबुद्ध सागर महाराज और स्कूल प्रबंधन के बीच सहमति बन गई है। कोर्ट का हवाला देकर मुनि ने धरना खत्म किया। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि जैन मुनि सिंधिया स्कूल परिसर में स्थित भगवान महावीर की प्रतिमा के दर्शन कर सकते है।

Related Articles

Back to top button