ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रत्याशियों को सताने लगा है नोटा का डर, 2018 में 16 सीटों पर नोटा ने बिगाड़ दिया था खेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मतदान 17 तारीख को संपन्न हो चुका है और मतगणना के लिए कुछ ही दिन शेष बचे हैं। बता दें कि 3 तारीख को मतगणना होगी जिसको लेकर सभी प्रत्याशियों को इंतजार है। लेकिन बताया जा रहा है कि इस बार प्रत्याशियों को नोटा का डर भी सता रहा है। बात करें पिछले विधानसभा चुनाव की 2018 में 16 सीटों पर नोटा ने प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ दिया था। 2018 विधानसभा चुनाव में 16 सीटों पर हार जीत का अंतर नोटा को मिले वोट से कम था।

वहीं प्रत्याशियों को चिंता है कि अगर इस बार नोटा को वोट ज्यादा मिले होंगे तो उनके वोटो का गणित बिगड़ सकता है। प्रत्याशियों को उन सीटों पर ज्यादा डर सता रहा है यहां पर नोटा को पिछले विधानसभा चुनाव में ज्यादा वोट मिले थे। बात करें 2018 के विधानसभा चुनाव की तो 2018 में नोटा को 5 लाख 40 हजार वोट मिले थे वहीं वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में 6 लाख 51 हजार 510 वोट नोटा को दिए गए थे। इसी के साथ कोलारस , बीना, नेपानगर, राजपुर, पेटलावद, सुवासरा में भी नोटा को लोगों ने वोट दिए थे।

पिछले विधानसभा चुनाव में भैंसदेही सीट पर सबसे अधिक नोटा को वोट मिले थे। यहां पर नोटा को लोगों ने 7 हजार 948 वोट दिए थे। इसी के साथ दूसरे नंबर पर महाकौशल और मालवा  निमाड़ की सीटें थी विंध्य क्षेत्र में भी नोटा को 3 हजार से अधिक वोट दिए गए थे।

Related Articles

Back to top button