ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कुछ देर में लौटने को कह कर घर से निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

खरगोन। बड़वाह के महेश्वर रोड़ कृषि उपज मण्डी के समीप सड़क दुर्घटना में चुन्नू उर्फ़ दीपक यादव की मौत हो गई। घटना शाम 9 बजे की बताई जा रही है। गणगौर घाट निवासी दीपक पिता राजू यादव (21) शाम को निजी काम के लिए जयमलपूरा गया हुआ था। वापस घर लौटते समय ट्रैक्टर एवं बाइक की भिडंत में चुन्नू की मौके पर ही मौत हो गई।

युवक ने तोड़ दम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जयमलपूरा की ओर से एक ट्रैक्टर बड़वाह की ओर जा रहा था, वहीं पीछे युवक अपनी बाइक से चल रहा था। तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई। जिससे मौके पर ही अधिक खून सड़क पर बहने के कारण युवक ने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों द्वरा उसे बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही अस्पताल में भीड़ एकत्रित हो गई।

एसडीओपी अर्चना रावत एवं पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता राजू यादव ने बताया कि सुबह से खण्डवा न्यायालय में पेसी पर गया हुआ था। शाम को वापस घर लौटा और मात्र पांच मिनिट रुक कर यह बोल कर निकला था कि कुछ काम है आ रहा हूं,उसके बाद खाना खाउगा। लेकिन करीब कुछ घंटे बाद यह जानकारी मिल गई।युवक फुल माला का व्यापार करता है।

Related Articles

Back to top button