ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पत्नी आइसीयू में भर्ती, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अस्पताल का किया टायलेट साफ

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पत्नी अर्चना तोमर इन्फ्लूएंजा वायरस की शिकार बन गई। इस कारण उनके फेफड़े में संक्रमण हो गया इस कारण से उनका बुखार बार-बार 100 के पार पहुंच रहा है। सोमवार को अर्चना तोमर को डिस्चार्ज करने का डाक्टर विचार बना रहे थे लेकिन अचानक से उन्हें बुखार 101 के पार जा पहुंचा। उन्हें एक हजार बिस्तर अस्पताल के मेडिसिन आइसीयू में रखा गया है।

इधर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने हजीरा के सिविल अस्पताल पहुंचकर सोमवार को सफाई अभियान चलाया और टायलेट साफ कर प्रायश्चित किया। उन्होंने टायलेट साफ करते हुए कहा कि जिंदगी में जाने अनजाने में कई गलतियां हो जाती हैं, लेकिन मैं उन गलतियों पर प्रायश्चित करता हूं और फिर एक बार नए तरह से जिंदगी की राह पर चलने का प्रयास करूंगा।

सफाई अभियान पूरे एक घंटे चला। इसमें ऊर्जामंत्री ने अस्पताल के बाहर झाडू लगाई और फिर ब्रस से टायलेट साफ की। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पूर्व में भी कभी नाले में उतरकर सफाई कार्य, कभी अस्पताल में सफाई कार्य कर चुके हैं। सड़कों के निर्माण में देरी पर चप्पल-जूते का त्याग करना चर्चा का विषय रहा था।

Related Articles

Back to top button