ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

‘सा रे गा मा पा 2023’ के विजेता बने वेस्ट बंगाल के अल्बर्ट काबो लेप्चा, पत्नी को दिया जीत का श्रेय

टीवी रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2023’ को इसका विनर मिल गया है। पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग के अल्बर्ट काबो लेप्चा इस शो के विनर बने हैं। इस शो की ट्रॉफी अपने नाम करने से अल्बर्ट की खुशी का कोई ठिकाना नही है और उन्होंने इस जीत का श्रेय अपनी पत्नी को दिया है।

ग्रैंड फिनाले में अल्बर्ट काबो लेप्चा को ‘सा रे गा मा पा 2023’ की ट्रॉफी से नवाजा गया और सीज़न में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जजों और दर्शकों द्वारा बहुत प्यार मिला।

वहीं फाइनलिस्ट निष्ठा शर्मा फर्स्ट रनर अप और रनिता बनर्जी सेकंड रनर अप रहीं। ट्रॉफी जीतने के बाद अल्बर्ट ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा- मैं इस शो को जीतकर बेहद खुश है। अन्य सभी प्रतियोगी भी समान रूप से ट्रॉफी के हकदार थे, क्योंकि सभी समान रूप से प्रतिभाशाली थे। जब मैं पहली बार इस शो का हिस्सा बना तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं शो जीतूंगा।

वहीं,अपनी फैमिली के बारे में विनर ने कहा, मेरा परिवार बेहद खुश होगा। मेरी पत्नी जिसने मेरा इस जर्नी में पूरा साथ दिया। वह मेरी ताकत रही हैं। वही थी जो चाहती थीं कि मैं शो जीतूं। जब मैंने यह शो जीत लिया है तो यह उसे लिए एक सपने के सच होने जैसा क्षण है।

Related Articles

Back to top button