ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

आंध्र प्रेदश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुपति बालाजी के किए दर्शन, बताया भगवान से क्या मांगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तिरुपति बालाजी धाम पहुंचे जहां मंदिर में विशेष पूजा के बाद उन्होंने 140 करोड़ देशवासियों के लिए की कामना की। बता दें कि पीएम मोदी 3 दिन के तेलंगाना दौरे पर हैं. इस बीच पीएम मोदी देर रात आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंचे और राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के साथ ही तमाम लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आज पीएम तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर गए और पूजा अर्चना की।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद पीएम मोदी तेलंगाना में चुनावी सभा में शामिल होंगे और जनता को संबोधित करेंगे। पीएम दोपहर करीब 12 बजे महबूबाबाद और करीब 2 बजे करीमनगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम बजे हैदराबाद में एक मैगा रोड शो भी करेंगे।

बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव हैं. 119 सीटों वाले विधानसभा में कांग्रेस, बीआरएस, बीजेपी और aimim चुनावी मैदान में है। 3 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी, वहीं नतीजे भी 3 दिसंबर को ही घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button