ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

अशोक नगर में रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ गैंगरेप, सिक्योरिटी पर सवाल।

रेलवे स्टेशन को सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है। रेलवे पुलिस, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए तैनात होती है, लेकिन मध्य प्रदेश की अशोकनगर जिले में रेलवे स्टेशन पर एक दंपति के साथ मारपीट की गई, 30वर्षीय महिला को बंधक बनाया गया और उसके साथ गैंगरेप किया गया। अपराध करने वाले लोग खुद को जीआरपी का जवान बता रहे थे। पति पत्नी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे यह घटना अशोकनगर जिले के अंतर्गत आने वाले मुंगावली रेलवे स्टेशन की है। शुक्रवार दिनांक 24 नवंबर 2023 की रात करीब 11:00 बजे, चंदेरी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला और उसका पति दोनों जयपुर जाने के लिए मुंगावली रेलवे स्टेशन पर आए थे। उन्हें भोपाल जोधपुर एक्सप्रेस में सवार होना था परंतु वह ट्रेन के निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाए। जब दोनों पति-पत्नी पहुंचे, ट्रेन मुंगावली रेलवे स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। उनके पास कोई विकल्प नहीं था। वह रेलवे स्टेशन पर बैठकर अगली ट्रेन के आने का इंतजार करने लगे। रात करीब 11 बजे दो लोग आए, जिनमें से एक व्यक्ति चेहरे पर कपड़ा बांधकर अपनी पहचान छुपाई हुई थी। कुछ देर तक दोनों पास में बैठे रहे फिर चेक करने के लिए टिकट मांगे। आधार कार्ड की जांच की और पूछताछ की। ट्रेन छूट जाने के कारण दंपति ने टिकट नहीं खरीदा था। मुंगावली रेलवे स्टेशन पर अपराधियों का कब्जा इसी बात को आधार बनाकर दोनों में से एक व्यक्ति महिला के पति को अपने साथ रेलवे स्टेशन के ऑफिस की तरफ ले गया। बोला कि तुम बिना टिकट रेलवे स्टेशन पर खड़े हो। यह अपराध है। तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरा व्यक्ति महिला के पास खड़ा रहा। थोड़ी देर बाद वह महिला को लेकर रेलवे स्टेशन की दूसरी तरफ चला गया जहां कुछ झाड़ियां थी। महिला का कहना है कि यहां पर उसका बलात्कार किया गया। कुछ देर बाद दूसरा व्यक्ति आय और उसने भी दुष्कर्म किया। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास एक बाइक आई हुई दिखाई दी। बाइक को देखकर दोनों अपराधी फरार हो गए। महिला भाग कर मोटर साइकिल सवार लोगों के पास पहुंची और सहायता मांगी। मोटरसाइकिल सवार लड़कों ने ही पुलिस को सूचना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button