ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नरेंद्र सिंह तोमर दो बार और ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी खुद को नहीं दे पाए वोट

ग्वालियर। यह संयोग मात्र है कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दो बार और एक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्वयं के लिए एक भी बार वोट डालने का मौका नहीं मिला है। इस मूल कारण है कि सिंधिया ने अभी तक एक भी बार ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से कोई चुनाव नहीं लड़ा है।

नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर विधानसभा के साथ-साथ ग्वालियर संसदीय क्षेत्र व मुरार-श्योपुर संसदीय क्षेत्र लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। किंतु उनका वोट मुरार में हैं। हालांकि मतदान किस के पक्ष में किया यह गोपनीय व निजी मामला होता है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्थायी पता जयविलास पैलेस है, जो ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में हैं।

उनका मतदान केंद्र अमूमन एएमआइ शिशु मंदिर रहता है। अभी तक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया केवल गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़े हैं, जबकि उनका नाम गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र की मतदाता की सूची में नहीं है। हालांकि उनकी पैतृक संपत्ति शिवपुरी व गुना में भी हैं। यही कारण है कि वे स्वयं के लिए अब तक मतदान नहीं कर पाए हैं।

नरेंद्र सिंह को एक बार मौका मिला

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को स्वयं के लिए मतदान करने का दो बार मौका मिला है। पहला अवसर पार्षदी के चुनाव के समय मिला था और दूसरा अवसर पर ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ने पर मिला था। नरेंद्र सिंह तोमर का स्थायी पता मुरार में हैं, जो कि ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। उनका बारादरी पर स्थित सरकारी स्कूल के मतदान केंद्र की मतदाता सूची में उनका नाम हैं। नरेंद्र सिंह तोमर तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और तीनों विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से लड़े हैं।

Related Articles

Back to top button