ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

फर्जी दस्तावेज बनाकर आरोपितों को दिलाता था जमानत, युवक सात साल के लिए गया जेल

ग्वालियर। जिला अदालत ने फर्जी तरीके से जमानत भरने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले युवक किला गेट निवासी महेश यादव को सात साल का कारावास और 16 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। शासन की ओर से पैरवी कर रहे अतिरिक्त लोक अभियोजक जगदीश शाक्यवार ने सुनवाई के दौरान अपने तर्कों से युवक पर लगे आरोपों को सिद्ध करवाया। यहां महेश पर आरोप था कि वह आपराधिक मामलों में जमानत करवाने के लिए छल से फर्जी दस्तावेज बनवाता है और उनके आधार पर लोगों को कमीशन लेकर जमानत दिलवाता है। बता दें कि महेश पेशे से ड्राइवर है।

लुटेरे पकड़े, लूट का माल बरामद

इंदरगंज थाना अंतर्गत लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे पुलिस के हाथ चढ़ गए। पुलिस ने आरोपितों से लूट का मोबाइल व लूट में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार 19 नवंबर की रात राम मंदिर के सामने से देवेंद्र सेन से तीन बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर भाग निकले थे। जब पुलिस ने इन बदमाशों का रूट मैप सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी पहचान की। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को उनकी घेराबंदी कर गैंड़ेवाली सड़क से दबोच लिया। जिन्होंने अपने नाम अभय निवासी गैंडेवाली सडक़ दूसरे ने राहुल जैन निवासी वावन पायगा नई सड़क तथा तीसरे ने अभय अष्टैय निवासी गड्डे वाला मोहल्ला का बताया।

Related Articles

Back to top button