ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस की जीत पर है भरोसा : खरगे

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी। खरगे ने यहां एलबी नगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मतदाताओं से तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार को उखाड़ फेंकने का आग्रह भी किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ राजस्थान में कल मतदान होगा। हम उसे जीत रहे हैं। हम छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी जीत रहे हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव सचिवालय या विधानसभा से नहीं बल्कि ”फार्महाउस में बैठकर” सरकार चलाते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘ वह (केसीआर) गरीब लोगों या निर्वाचित विधायकों से नहीं मिलते हैं।”

खरगे ने केसीआर पर तेलंगाना को ‘लूटने’ का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अब दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी गाली देते हैं। खरगे ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं के दागी होने की बात करते हैं। हालांकि, जब ऐसे भ्रष्ट नेता भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो वे बेदाग हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button