ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

यूरिया से बनाया जा रहा था दूध, एसडीएम ने कार्रवाई कर पांच डेयरियों को किया सील

विजयपुर। मुरैना में दूध डेयरी पर घी, दूध, पनीर, में जमकर मिलावट की जा रही है। इसे देखते हुए कलेक्टर संजय कुमार ने बुधवार को घी-दूध में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके पालन में गुरुवार को विजयपुर एसडीएम नीरज शर्मा ने इकलोद गांव में दूध डेयरी पर छापामार कार्रवाई की है।

कार्रवाई के दौरान घरों में संचालित दूध डेयरी पर मिलावटी सामान पाया। यहां यूरिया खाद से दूध बनाने के उपयोग में आने वाला समान बरामद किया गया। एसडीएम ने पांच दूध डेयरियों को सील करके फूड विभाग टीम को मौके पर बुलाया और सैंपलिंग के बाद कार्रवाई शुरू की।

कलेक्टर की लोगों से अपील

कलेक्टर संजय कुमार ने मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने के लिए बीते दिन लोगों से अपील की, जहां भी मिलावट का कारोबार चल रहा है उसकी सूचना गोपनीय तरीके से फोन पर दे सकते हैं। सटीक सूचना देने वाले को इनाम भी दिया जाएगा। इसका असर हुआ कि किसी व्यक्ति ने कलेक्टर संजय कुमार को फोन करके सूचना दी। कहा इकलौद गांव में घरों में संचालित पांच अलग-अलग दूध डेयरी पर मिलावट का कारोबार चल रहा है।

पांच दूध डेयरी सील

सूचना मिलते ही कलेक्टर ने सुबह विजयपुर एसडीएम नीरज शर्मा को मौके पर भिजवाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम का कहना है कि सभी पांच दूध डेयरी को सील कर दिया है और आगे की कार्रवाई के लिए फूड विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया है। यह टीम सभी जगह से सैंपलिंग करके आगे की कार्रवाई करेगी।फोटो नंबर- 01 कैप्शन- विजयपुर के इकलोद गांव में दूध डेयरी पर की गई कार्रवाई।

Related Articles

Back to top button