ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

उत्तरी बर्फीली हवा के जोर से ठंड का असर बढ़ेगा

जबलपुर मौसम में आ रहे बदलाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे हवा का रुख उत्तर पूर्वी हो गया है। उत्तर हवा से वातावरण ठंड का असर बना हुआ है हालांकि उतनी ठंड अभी कमजोर है। कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा पश्चिम विक्षोभ के आगे बढ़ते ही उत्तरी बर्फीली हवा के जोर से ठंड का असर बढ़ने लगेगा।

धूप-बादल के बीच आंख मिचौली का खेल जारी

बुधवार को भी दिन में धूप के बीच बादल छाए रहे। धूप-बादल के बीच आंख मिचौली का खेल जारी रहा। वहीं दिन में ठंड का असर कम रहा पर रात में ठंड का असर बरकरार रहा। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बीच तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई पर उत्तर पूर्वी हवा ठंडक घोलती रही। मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

ऐसा रहा तापमान

फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस से मामूली रूप से बढ़कर 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री से आंशिक रूप से बढ़कर 15.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उत्तरी पूर्वी हवा के फेर में रात में वातावरण में हल्की ठंडक घुली रही।

Related Articles

Back to top button