ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दिमनी से कांग्रेस प्रत्याशी ने गंगाजल हाथ में लेकर खाई कसम, नरेंद्र सिंह तोमर को दिया ये चैलेंज

मुरैना। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के पांच दिन बाद बुधवार को दिमनी विधानसभा क्षेत्र से से कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह तोमर भिड़ोसा ने भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर फर्जी मतदान के आरोप लगाए है। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि कलेक्टर-एसपी से लेकर थाना प्रभारियों ने भाजपा के पक्ष में फर्जी मतदान करवाया। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की तो भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस इन सबके खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी। उन पर इन दिनों पांच दिन की देरी से फर्जी मतदान पर बात करने और करोड़ों रुपये लेकर ऐन वक्त पर केद्रीय मंत्री के पक्ष में चुनाव से पीछे हटने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

भिड़ोसा ने उठाया गंगाजल

इस मामले में भिड़ोसा ने गंगाजल से भरा हुआ लोटा उठाते हुए कहा कि मैं गंगाजल की कसम खाता हूं, यदि केंद्रीय मंत्री से एक रुपया भी लिया हो, मैंने अपनी पूरी क्षमता से चुनाव लड़ा है, यह परिणाम बताएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी भिड़ोसा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री तोमर ने 262 में से 100 पोलिंग बूथों को अपने कब्जे में लेकर फर्जी मतदान करवाया है। भाजपा ने अपराधियों का सहारा लेकर कमजोर व अनुसूचित जाति के मतदाताओं को मतदान से रोका है। कटेलापुरा में अनुसूचित जाति के वोटरों को घर से नहीं निकलने दिया गया, पूरा प्रशासन दर्शक बनकर देखता रहा।

केंद्रीय मंत्री तोमर को चैलेंज

भिड़ोसा ने कहा कि दिमनी क्षेत्र के नो मोस्टवांटेड अपराधियों को क्षेत्र से बाहर करने की शिकायत की, लेकिन कलेक्टर-एसपी ने इस पर भी ध्यान नहीं दिया, इन अपराधियों ने चुनाव को बुरी तरह प्रभावित किया है। निर्वाचन विभाग से 97 पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की थी पर किसी ने नहीं सुना। यदि केंद्रीय मंत्री तोमर में दम है तो चलें तोमर वंश की कुलदेवी चिल्लासन माता के मंदिर में वहां गंगाजल उठाकर कहें, कि रविंद्र सिंह तोमर भिड़ोसा से कब मिले और कब उन्होंने मुझे खरीदा है, रविंद्र सिंह कोई बिकाऊ नहीं है।

Related Articles

Back to top button