ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अंदड़ क्षेत्र में खेत में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणाें में दहशत

अंदड़। क्षेत्र में तेंदुआ और उसके शावक के आने से किसानों में दहशत का माहौल है। विगत 15 दिनों से ग्राम अंदड और उसके आसपास के क्षेत्र में तेंदुआ और उसके दो शावक सक्रिय है। तेंदुए ने दो सूअर और एक बंदर व बकरे काे शिकार बनाया है।

रबी की फसल के दौरान खेतों में किसानों द्वारा रात्रि सिंचाई की जा रही है। वहीं क्षेत्र में तेंदुए के आने से किसान दहशत में है। किसान खेतों से अपना काम छोड़कर भाग रहे हैं।

तेंदुए के डर से किसानों ने मांग की कि बिजली विभाग केवल दिन में ही पर्याप्त बिजली दें, जिससे किसानों को रात में खेत में नहीं जाना पड़े। गांव के ही सीताराम ने बताया कि वह अपने खेत में सिंचाई के लिए जा रहे थे। अचानक उन्हें जानवर दिखाई दिया और वह अपना वाहन छोड़कर भाग गए।

साथ ही गांव के राधेश्याम यादव ने भी अपने खेत में तेंदुआ देखा। मंगलवार दोपहर में दिनेश परशुराम यादव अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर रहे थे। उन्होंने भी जानवर को देखा और वह अपना काम छोड़कर घर की और भाग गए। उक्त जानकारी विभाग को दी गई है। उसके बाद वन विभाग की टीम में निरीक्षण भी किया है।

वहीं तेंदुओं को पकड़ने के लिए वनविभाग द्वारा पिंजरा भी लगाया गया है। साथ ही ग्रामीणों की विद्युत विभाग से यह मांग की कि पर्याप्त बिजली केवल दिन के समय ही दी जाए। क्योंकि किसान रात्रि के समय अब दहशत के कारण खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ताकि तेंदुए के आने से दिन के समय पर्याप्त सिंचाई हो पाए और फसल प्रभावित नहीं हो।

Related Articles

Back to top button