ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खजुराहो एयरपोर्ट के विस्तार के लिए अधिगृहित होगी 20 एकड़ भूमि

भोपाल। छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट के विस्तार के लिए सरकार 20 एकड़ भूमि अधिगृहित करेगा। यह एयरपोर्ट केंद्र सरकार के एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया द्वारा संचालित है। इसमें देश-विदेश के अनेक पर्यटक विमानों से आते हैं। एयरपोर्ट अथारिटी ने खजुराहो एयरपोर्ट के विस्तार का प्रस्ताव भेजा है।

मध्य प्रदेश विमानन विभाग छतरपुर कलेक्टर से इस बीस एकड़ अतिरिक्त भूमि के बारे में जानकारी जुटा रहा है कि यह भूमि किस-किस की है तथा इसका अधिग्रहण कैसे हो सकेगा। अधिग्रहण के बाद यह अतिरिक्त भूमि एयरपोर्ट अथारिटी को सौंप दी जाएगी। इस भूमि पर वह विस्तार का कार्य करेगा।

यह अतिरिक्त भूमि अथारिटी को निश्शुल्क दी जाएगी। खजुराहो एयरपोर्ट के विस्तार के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा लंबे समय से प्रयासरत है। वहीं केंद्र और राज्य सरकार भी खजुराहो को प्रमोट करने के लिए प्रयासरत रही है। यही वजह रही कि खजुराहो में 25 जुलाई को हेलीशिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी विमानन कंपनियों ने इसमें हिस्सा लिया था।

Related Articles

Back to top button