ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे कलेक्टर, नगर के प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण

भोपाल। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए जिला कलेक्टर आशीष सिंह मंगलवार सुबह सड़क पर उतरे। उन्होंने शहर में घूमते हुए नेहरू नगर चौराहा के अलावा रंगमहल, बागसेवनिया, दानिश एवं बिट्टन मार्केट जैसे प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को चौराहों का सुंदरीकरण करने के साथ लेफ्ट टर्न क्लियर करने और अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिए।

ट्रैफिक जाम की समस्या दूर होगी

इस मौके पर कलेक्टर सिंह ने कहा कि शहर के इन प्रमुख चौराहों पर आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। इससे उत्पन्न अव्यवस्था के चलते कई बार हादसे भी होते हैं। इन समस्याओं से निजात पाने के लिये चौराहों का चौड़ीकरण किया जाएगा। यातायाता को सुव्यवस्थित करने एवं जाम की समस्या से निजात पाने के लिये यह आवश्यक है। साथ ही इन चौराहों का सुंदरीकरण भी किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चौराहों के चौड़ीकरण में डिवाइडर एवं फ्री टर्न को सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए, जिससे ट्रैफिक का मूवमेंट व्यवस्थित रहे एवं जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। इसके साथ ही कलेक्टर ने चौराहों पर स्थित अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए भी कहा।

कलेक्टर करीब दो घंटे तक शहर में घूमे। इस दौरान उनके साथ नगर निगम आयुक्त फ्रेंक नोबल ए, एडीएम हरेन्द्र नारायण सहित पीडब्ल्यूडी व पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button