ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

डिलीट प्रश्नों के नंबर अब नहीं काटेगा मप्र लोकसेवा आयोग, विवाद से बचने के लिए लिया निर्णय

इंदौर। मप्र लोकसेवा आयोग (एमपीपीएससी) अब विवादित प्रश्नों को डिलीट करने पर उनके अंक कम नहीं करेगा। बल्कि विलोपित किए गए प्रश्नों के पूरे अंक सभी परीक्षार्थियों को प्रदान किए जाएंगे। मप्र लोकसेवा आयोग ने सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया। लगातारी जारी विवादों से बचने के लिए आयोग ने यह निर्णय लिया है।

आयोग ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। नई नीति के तहत आयोग ने घोषणा की है कि अब जो प्रश्न डिलीट होगा उसका अंक सभी अभ्यर्थियों को दिया जाएगा और पूर्णांक में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। दरअसल, आयोगक को बीते दौर के विवादों को देखते हुए नियम में यह परिवर्तन करना पड़ा।

अभ्यर्थियों ने ली थी कोर्ट की शरण

आयोग ने राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022 में भारत छोड़ो आंदोलन पर प्रश्न पूछा था। इसकी तारीखों पर विवाद हुआ था। आयोग ने प्रश्न डिलीट कर दिया। इसके अंक भी हटा दिए गए। इसके बाद तमाम अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। अभ्यर्थियों ने सही जवाब होते हुए भी प्रश्न डिलीट करने और अंक काटने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अंक कटने से वे प्रतियोगिता से बाहर हो रहे हैं।

प्रतिस्पर्धा में फर्क नहीं

आयोग के ताजा निर्णय से डिलीट प्रश्नों के मामले में रिजल्ट पर फर्क नहीं पड़ेगा। पहले डिलीट प्रश्न के अंक भी हट जाते थे और पूर्णांक में उनके अंक कम हो जाते थे। अब प्रश्न डिलीट होंगे तो अंक सभी को मिलेंगे। नतीजा होगा कि प्रतिस्पर्धा का स्तर तो वही रहेगा, क्योंकि सभी को उसके अंक का लाभ मिलेगा। बस आयोग खुश है कि कोई अभ्यर्थी यह दावा कर याचिका नहीं लगा सकेगा कि उसके अंक कटने से वह बाहर हो गया।

Related Articles

Back to top button