ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सोयाबीन की आवक बढ़ी, प्लांटों की मांग घटने से भाव में मंदी

इंदौर। प्रदेश सहित देश की अधिकांश मंडियां में कारोबार शुरू होने से सोयाबीन की आवक एक बार फिर बढ़ना प्रारंभ हो गई है। बढ़ती आवक को देखते हुए प्लांटों की लेवाली बेहद कमजोर रही, जिससे सोयाबीन की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को सोयाबीन में 40-50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। प्लांट खरीदी भाव 5150-5250 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

इधर, सोया तेल में वैवाहिक मांग का दबाव धीरे-धीरे आना शुरू हो गया है, जिससे सोया तेल के दाम मजबूती पर टिके हुए हैं। सोयाबीन तेल इंदौर 960-965, पाम तेल 912 रुपये प्रति दस किलो बोला गया। इधर, केएलसी (फरवरी) अनुबंध को 4000 स्तर के करीब रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। आरएसआइ 60 के स्तर पर बने रहने की कोशिश कर रहा है जो केएलसी की रिकवरी के महत्वपूर्ण है। केएलसी के लिए तत्काल सपोर्ट 3850 पर दिख रहा है और रेजिस्टेंस 4020 पर यहां से 3750 को बड़े सपोर्ट के तौर पर देखा जा रहा है।

तकनीकी रूप से केएलसी अभी भी मजबूत दिख रहा है और 3850 के करीब से रिकवरी की उम्मीद है। मूंगफली तेल में लेवाली छुटपुट रहने से भाव मजबूत बोले गए। देश में सोयाबीन की आवक बढ़कर छह लाख 25 हजार बोरी की रही। इसमें से मध्य प्रदेश में दो लाख 50 हजार बोरी की दर्ज की गई। छावनी मंडी में सोयाबीन 5200-5250, सरसों निमाड़ी 7000-7200, राइडा 5100-5300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बताए गए।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1560-1580, मुंबई मूंगफली तेल 1580, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 960-965, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 920-925, इंदौर पाम 912 मुंबई सोया रिफाइंड 960, मुंबई पाम तेल 845, राजकोट तेलिया 2470, गुजरात लूज 1525-1550, कपास्या तेल इंदौर 880-885 रुपये प्रति दस किलो के भाव रहे।

प्लांटों में खरीदी भाव – सोयाबीन अंबिका 5200, आरएच सिवनी 5250, अंबिका जावरा 5225, सोनिक 5250, नीमच प्रोटीन 5250, बंसल 5200, केएन एग्री 5221, रामा 5110, केपी निवाड़ी 5150, सांवरिया 5250, एमएस पचोर 5170, गुजरात अंबुजा 5185, लक्षमी 5240, प्रेस्टीज 5200, श्रीमहेश ऑयल 5225, मित्तल 5225, विप्पी 5200, अमृत 5235, धीरेंद्र सोया 5250, स्नेहिल 5225, सालासर 5225, लिविंग फूड 5220 रुपये प्रति क्विंटल।

कपास्या खली के दाम – (60 किलो भरती) इंदौर 1950, देवास 1950, उज्जैन 1950, खंडवा 1900, बुरहानपुर 1900, अकोला 2925 रुपये।

Related Articles

Back to top button