ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

वनकर्मियों ने पहले चौकी में की पार्टी फिर खाना बनाने आई नाबालिग से किया दुष्कर्म

बुरहानपुर। वन विभाग की आमगांव चौकी में पदस्थ दो वनकर्मियों द्वारा सरकारी आवास में एक सत्रह वर्षीय आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी और उसके स्वजन की शिकायत पर खकनार थाना पुलिस ने आरोपित बीट गार्ड सूरज दांगी और निलेश निले के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। घिनौनी हरकत करने के बाद से आरोपित वनकर्मी फरार हैं।

पुलिस उनकी तलाश कर रही है, लेकिन अब तक वे पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। आश्चर्य जनक पहलू यह भी है कि पुलिस द्वारा रविवार देर शाम एफआइआर दर्ज किए जाने के बावजूद अब तक डीएफओ ने आरोपित कर्मचारियों को निलंबित नहीं किया है।

सूत्रों की मानें तो आरोपित सूरज और निलेश ने 18 नवंबर की रात पहले अपने दो अन्य साथियों के साथ वन चौकी आमगांव में शराब पार्टी की। इसके बाद पास के गांव से खाना बनाने के नाम पर किशोरी को बुलवाया। इसी दौरान उनकी नीयत बदल गई और उन्होंने किशोरी के साथ खोटा काम कर डाला।

खकनार पुलिस ने भी एफआइआर में केवल दो वनकर्मियों को ही आरोपित बनाया है। इस मामले में हमने डीएफओ विजय सिंह से भी बात करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

शराबखोरी के लिए बदनाम हैं वन चौकियां

जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में स्थापित वन चौकियां लंबे समय से शराबखोरी और आदिवासियों के साथ अभद्र व्यवहार व अवैध वसूली के लिए बदनाम हैं। इसे लेकर कई बार वन अफसरों से ग्रामीण शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर विभाग के हाथ खाली हैं। इसके अलावा जंगल की अवैध कटाई में वन कर्मियों की संलिप्तता भी सामने आ चुकी है।

दो बीट गार्डों के खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसलिए विभाग द्वारा निलंबन की कार्रवाई नहीं की गई है।

– अजय सागर, एसडीओ, वन विभाग।

वनकर्मी सूरज और निलेश ने नाबालिग को खाना बनाने के लिए आमगांव वन चौकी में बुलाया था। उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। हमने दोनों वनकर्मियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

– विनय आर्य, थाना प्रभारी खकनार।

Related Articles

Back to top button