ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दतिया की युवती का ग्वालियर में अपहरण, बस से उतरते ही झपटे बाइक सवार

ग्वालियर। दतिया की युवती का ग्वालियर में अपहरण हो गया। वह अपने भाई के साथ दतिया से ग्वालियर आई थी। जैसे ही झांसी रोड इलाके में बस से वह उतरी तो बाइक पर सवार होकर आए युवक झपटे। एक युवक ने उसे पीछे से पकड़ा और उठाकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद बाइक से दोनों युवक उसका अपहरण कर ले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दिनदहाड़े अपहरण की वारदात के बाद पुलिस अफसर चिंता में पड़ गए। झांसी रोड थाना पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों के भागने का रूट पुलिस तलाश रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है- जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।

दतिया के बरा गांव में रहने वाली प्राची व्यास पुत्री चंद्रशेखर व्यास उम्र 19 वर्ष बस से ग्वालियर आई थी। ग्वालियर में उसके चाचा के यहां गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। झांसी रोड इलाके में पेट्रोल पंप के पास जैसे ही वह बस से उतरी तो कुछ ही दूर पैदल चली होगी। बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक उतरा और पीछे से युवती को पकड़ा। उसे जबरन बाइक पर बैठाया। इसके बाद यह लोग भाग गए। जहां यह घटना हुई, वहां कई लोग मौजूद थे। अपहरण की घटना से खलबली मच गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। झांसी रोड थाना प्रभारी रशीद खान फोर्स के साथ पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे देखे तो इसमें घटना नजर आई है। इसके बाद पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी की। फिलहाल युवती का सुराग नहीं लग सका है।

पड़ताल में यह कहानी आई सामने, बरा गांव के ही युवक पर शक

झांसी रोड थाना प्रभारी रशीद खान ने बताया कि बरा गांव के रहने वाले रोहित कुशवाह नाम के युवक से युवती की दोस्ती थी। कुछ दिन पहले वह घर में भी घुस गया था। इस दौरान स्वजनों ने उसे पकड़ लिया था। इसलिए उस पर संदेह है। कुछ लोगों को जब पुलिस ने उसके फोटो दिखाए तो वह बोले- बस के आने से पहले वह खड़ा हुआ था।

Related Articles

Back to top button