ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पति ने वेस्टर्न कपड़े पहनने और इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक लगाई तो पत्नी पहुंच गई थाने

शिवपुरी। शहर के बड़ौदी क्षेत्र की रहने वाली एक 24 साल की नवविवाहिता ने अपने पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति साड़ी के अलावा दूसरे कपड़े नहीं पहनने देता है। इसके अलावा उसने इंस्टाग्राम सहित अन्य इंटरनेट मीडिया अकाउंट चलाने पर भी रोक लगा दी है। इसके बाद महिला ने पति की शिकायत कर दी। महिला का पति शासकीय कार्यालय में भृत्य है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन साल पहले शादी तय हुई थी, लेकिन ससुर की मौत के बाद मेरे पति को संविदा की नौकरी मिल गई तो वह शादी टालने लगा। इस बीच इंगेजमेंट के दिन पति को सोने की चेन अंगूठी सहित ढाई लाख रुपए नगद मेरे परिवार ने दिया गया। तब कहीं जाकर मेरे पति ने आठ मार्च 2023 को मेरे साथ शादी की। अच्छे कपड़े और इंटरनेट मीडिया से दूरी बनाकर नौकरानी की तरह रखना चाहता है।

पति पर लगाया गंभीर आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति चाहता है कि वह सिर्फ साड़ी पहने और उसका इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने पर भी पाबंदी लगा दी। महिला के अनुसार उसका पति उससे नौकरानी की तरह काम करवाता है। महिला का कहना है कि उसका पति उस पर अवैध संबंधों के आरोप भी लगाता है। महिला के अनुसार वह गर्भवति है और उसके पति के आरोप हैं कि यह बच्चा उसका नहीं है।

Related Articles

Back to top button