ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मानसिक अस्वस्थ किशोरी को अगवा कर ले गया पड़ोसी, ज्यादती की कोशिश

ग्वालियर। मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ ज्यादती की कोशिश की गई है। पड़ोस में रहने वाला युवक उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद किशोरी के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दी। जब किशोरी ने शोर मचाया तो उसे धक्का देकर भाग गया। आरोन थाना पुलिस ने अपहरण और छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाटई गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है। किशोरी बीते दिन गाय को रोटी खिलाने के लिए घर के पास गई थी। यहां पड़ोस में रहने वाला राजेंद्र रावत आया। वह किशोरी को साथ ले गया। घर से कुछ दूरी पर ले जाकर किशोरी के साथ उसने ज्यादती की कोशिश की। उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब किशोरी ने शोर मचाया तो उसका मुंह दबा दिया और धक्का देकर गिरा दिया। फिर वह भाग गया। किशोरी के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे लोग आ गए। किशोरी को उसके घर ले गए। किशोरी ने अपनी मां को रोते हुए पूरी घटना बताई। उसके स्वजन उसे लेकर आरोन थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। आरोपित की तलाश में जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वह गायब मिला।

ट्रक चालक ने टाफी दिलाने के बहाने किशोरी से की छेड़छाड़

बहोड़ापुर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में भी किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राजपूत ढाबे पर खाना खाने के लिए चालक अशोक जादौन रुका हुआ था। इसी दौरान यहां से 15 वर्षीय किशोरी गुजरी। किशोरी को उसने टाफी दिलाने के बहाने बुलाया और अपने साथ ले गया। किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। तभी किसी की नजर पड़ गई तो वह भाग गया। किशोरी अपने घर पहुंची। यहां किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button