ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
टेक्नोलॉजी

मेटा ने WhatsApp के नए अपडेट में जोड़ा AI चैटबॉट का एक्सेस बटन, सिर्फ ये यूजर उठा सकेंगे नए फीचर का मजा

नई दिल्ली। अगर आप WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वॉट्सऐप का नया एआई पॉवर्ड चैट के लिए कंपनी ने नया शॉर्टकट शुरू किया है। शुरुआत में मार्क जुकरबर्ग द्वारा पेश किया गया यह फीचर वर्तमान में बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है।

कंपनी इसे बहुत जल्द सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराने वाली है। आइए आपको डिटेल से जानते हैं नए एआई पॉवर्ड चैटबॉट में क्या फीचर देखने को मिलेंगे।

वॉट्सऐप का नया एआई पॉवर्ड चैटबॉट क्या है?

एंड्रॉइड वर्जन 2.23.24.26 के लिए नए वॉट्सऐप बीटा में एक अलग शॉर्टकट दिखाई देता है। यूजर को नया चैट शुरू करने के लिए एक अलग आईकन मिलेगा। आप इस आईकन की मदद से नया शॉर्टकट एआई चैट में सीधे एंटर कर सकते हैं।

नया फीचर आ जने से कॉन्टैक्ट लिस्ट से नेविगेशन की जरुरत खत्म हो जाएगी। कंपनी ने इसे रणनीतिक रूप से चैट टैब में रखा है, ताकि यूजर को नए टूल के बारे में अच्छी तरह से जानकारी मिल सके।

कब मिलना शुरू होगा नया अपडेट

फिलहाल ये नया फीचर अभी टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने ये खुलासा नहीं किया है कि इसे कब वो जारी करेगी। WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, जो लोग वॉट्सऐप के बीटा प्रोग्राम का हिस्सा रहे हैं, वे उन सभी नई फीचर का टेस्टिंग कर सकते हैं जो अभी तक मैसेजिंग ऐप के पब्लिक वर्जन में नहीं आई हैं। लोग हमेशा Google Play Store पर बीटा प्रोग्राम चेक कर सकते हैं।

वॉट्सऐप ने पेश किये हैं कई जबरदस्त फीचर

पिछले कुछ महीनों में, वॉट्सऐप ने चैट लॉक, एक एचडी फोटो ऑप्शन, मैसेजों के लिए एक एडिटिंग बटन, स्क्रीन शेयरिंग जैसे कई फीचर जोड़े हैं। ये सभी वॉट्सऐप के बेहद महत्वपूर्ण फीचर्स हैं जो किसी न किसी तरह से लोगों की जिंदगी को आसान बनाने में मदद कर रहे हैं।

लेकिन, वॉट्सऐप एक WhatsApp ऐप पर दो मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करने की क्षमता भी जोड़ रहा है, जो ऐप के स्टेबल वर्जन में आने वाले महत्वपूर्ण अपडेट में से एक है। यह फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button