ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कारोबारी से कट्टे की नोक पर लूट, नगदी और एक्टिवा लेकर बदमाश फरार

ग्वालियर। शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र लश्कर में कारोबारी के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कारोबारी शनिवार रात को अपनी दुकान बंद करने के बाद घर जा रहा था, तभी लश्कर के लोहिया बाजार इलाके में बाइक पर सवार होकर आए तीन हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी को रोक लिया। सीने पर कट्टा अड़ाया और इसके बाद 40 हजार रुपये व एक्टिवा लूट ले गए।

मतदान के बाद दूसरे ही दिन लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दे डाला। मतदान तक शहर के कोने-कोने पर नजर आने वाली पुलिस मतदान के दूसरे दिन सड़कों से गायब थी।

लोहिया बाजार में लूट

लश्कर के खुर्जे वाला मोहल्ला इलाके में रहने वाले कारोबारी अनिल कुमार जैन की दौलतगंज में दुकान है। वह प्लास्टिक के उत्पाद के थोक कारोबारी हैं। रात करीब 10.30 बजे दुकान बंद की। इसके बाद वह अपनी एक्टिवा से घर जा रहे थे। दिनभर में सामान बिकने से करीब 40 हजार रुपये आए थे। यह रुपये वह बैग में रखकर घर ले जा रहे थे। जैसे ही वह लोहिया बाजार पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए। इन बदमाशों ने मुंह पर कपड़े बांधे हुए थे। ओवरटेक कर एक्टिवा रोक ली।

बदमाश बाइक से उतरे। एक बदमाश ने कमर में से कट्टा निकाला और सीने पर अड़ा दिया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर रुपये छीन लिए। बदमाशों ने एक्टिवा की चाबी छीनी। एक बदमाश एक्टिवा ले गया। इसके अलावा अन्य बदमाश रुपये लेकर बाइक से निकल गए। बदमाशों के भागने के बाद पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर कोतवाली थाने की फोर्स यहां पहुंची। कोतवाली पुलिस ने कारोबारी के साथ पास ही में स्थित घर में लगे कैमरे के फुटेज देखे। इसमें बदमाश नजर आए हैं। बदमाशों की तलाश में घेराबंदी भी की, लेकिन खबर लिखे जाने तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।

लोहिया बाजार में कारोबारी के साथ लूट का मामला सामने आया है। फुटेज देखे हैं, जिसमें बदमाश नजर आ रहे हैं। लुटेरों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। -सियाज केएम, सीएसपी, लश्कर सर्किल

Related Articles

Back to top button