ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कार से टक्कर मारकर युवक की हत्या, भाजपा प्रत्‍याशी सहित समर्थकों पर मामला दर्ज

छतरपुर। छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू होते ही एक घटना सामने आ गई जहां भाजपाई कार्यकर्ता की गाड़ी से एक व्यक्ति की कुचलकर मौत हो गई। मौत के बाद मामला कर माया और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा थाने पहुंच गए जहां थाने पहुंचकर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया को युवक की मौत का जिम्मेदार ठहराया और अरविंद पटेरिया सहित करीब 14 लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है।

जानकारी के अनुसार छतरपुर जिला अंतर्गत राजनगर विधानसभा 50 में खजुराहो थाना क्षेत्र अकौना रोड पर सुबह 3 बजे करीब दोनों प्रत्याशी अपना चुनाव प्रचार कर वाफिस लौट रहे थे कांग्रेस प्रत्याशी कु विक्रम सिंह नातीराजा का काफिला और भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया का काफिला का आमना सामना हो गया। दोनों के बीच वादविवाद एवं गालीगलौज हुआ। जब जाने लगे तो भाजपा प्रत्याशी के वाहन ने सलमान खान को कुचल कर हत्या कर दी।

एसडीओपी सलिल शर्मा का कहना है

कांग्रेस प्रत्याशी ने अरविन्द पटेरिया राधे बाबा विक्की सिंह सहित 15 लोगो के खिलाफ आवेदन दिया। डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद कार्यवाही की जायेगी। इधर मामले को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा का कहना है मूझे सूचना मिली अरविन्द पटेरिया टोरियाटेक से लोगो को नोट बांट कर गांव गांव जा रहे हैं। मैं स्नेहफाल रोड पर रात्रि में गया अकौना के पास रोड पर इनकी गाड़ियां आ गई। इन लोगो ने गाली गलौच की मैंने इन लोगो से रास्ता छोड़ने को कहा। राधे बाबा विक्की सिंह सहित इनके समर्थकों ने अपशब्दों का प्रयोग कर बोले इनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दो। मै दौड़कर वाहन में बैठ गया सत्यम शिवम सिंह बुन्देला और सलमान खान रोड पर रह गए। इन लोगो ने सत्यम शिवम एवं सलमान खान पर वाहन चढ़ाया। सत्यम शिवम को एक लड़के ने खिंच लिया। सलमान खान को वाहन से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन पर हत्या का झूठा आरोप लगाया जा रहा है जबकि विक्रम सिंह नाती राजा खुद नशे में थे।

भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित समर्थकों पर खजुराहो थाने में मामला दर्ज

राजनगर विधानसभा क्षेत्र में हुई घटना को लेकर कलेक्टर संदीप जीआर, एसपी अमित सांघी सख्त नजर आए। पुलिस ने राजनगर भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित उनके समर्थकों पर खजुराहो थाने में 302, 307, 147, 149 294, 506 का मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button