ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

केले का ज्योतिष शास्त्र से है खास कनेक्शन, जानिए इसका पूजा में महत्व व चमत्कारिक उपाय

इंदौर। हर फल के गुण अलग-अलग होते हैं। फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ फलों को विशेष महत्व दिया गया है। जिसमें केला सबसे अधिक महत्व है। हिंदू धर्म में कई वृक्षों की पूजा की जाती है। केले के पेड़ को बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है।

प्राचीन काल से गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा की जाती रही है। मान्यता है कि इसमें भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का वास होता है। शास्त्रों के अनुसार, केले के पेड़ की पूजा करने से सुख-शांति और जीवन में समृद्धि आती है।

ज्योतिष शास्त्र में केले का महत्व

पका केला तो सभी खातेह हैं, लेकिन कुछ लोग कच्चा केले की सब्जी या चिप्स खाना पसंद करते हैं। पके केले का बृहस्पति ग्रह से संबंध है। कच्चे केले का संबंध बुध ग्रह से माना गया है। केले की मिठास का संबंध मंगल ग्रह से है।

बुध ग्रह होगा मजबूत

अगर किसी जातक को अपना बुध मजबूत करना है तो बुधवार के दिन कच्चा केला खाएं। इससे आर्थिक उन्नति मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य बेहतर होगा।

गुरुवार और केले का संबंध

गुरुवार के दिन पूजा में केले का उपयोग करना चाहिए। इससे सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। केले का हर भाग पवित्र और शुद्ध होता है। पूजा में केले के पत्ते, पेड़ और फल का इस्तेमाल किया जाता है। यदि आप गुरुवार का व्रत रखेंगे को मनोकामना पूरी होगी। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। ग्रह दोष से मुक्ति के लिए गुरुवार के दिन केले के वृक्ष में जल चढ़ाना चाहिए। बच्चों को केला दान करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button