ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

नहीं हुई पहचान, घरौंडा रेलवे स्टेशन की घटना,मृतक के हाथ पर लिखा था बलवा

करनाल: शव को कब्जे में लेती पुलिस।हरियाणा के जिले करनाल के घरौंडा रेलवे स्टेशन पर सिटिंग शेड के नीचे एक बुजुर्ग ने का श्व फंदे से लटका हुआ मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के राइट हैंड पर बलवान लिखा हुआ बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही GRP पानीपत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पानीपत मोर्चरी हाउस भिजवा दिया।मौके पर पहुंच कर जांच करती पुलिस।जानकारी के अनुसार मंगलवार को घरौंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक के सीटिंग शेड के नीचे एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव झूलता मिला। मृतक ने गुम चोट पर बांधे जाने वाली गर्म पट्टी के साथ फंदा लगाया हुआ था। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने GRP पानीपत को सूचित किया।मौके पर पहुंचे SHOसूचना के बाद SHO राजकुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव की तलाशी ली लेकिन उसके पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिल पाया। मृतक के राइट हैंड पर बलवान गुदा हुआ है। मृतक की शिनाख्त नही हो पाई हैं। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए पानीपत मोर्चरी हाउस रखवा दिया है। यदि 72 घंटे में शिनाख्त नहीं हो पाती है तो शव का दाह संस्कार करवा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button