ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

घुटनों में दर्द के बाद भी मतदान करने पहुंचे 80 वर्ष के महमूद खान, बोले- सभी करें वोटिंग

रतलाम। रतलाम जिले में मतदान के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जैसे-जैसे समय बिता जा रहा है वैसे-वैसे मतदान का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। सुबह के पहले दो घंटे (7 से 9 बजे तक) जहां जिले की पांचो सीटों पर 14.27 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं बाद के दो घंटे में मतदान का प्रतिशत बढ़कर सुबह 11 बजे तक 33.28 प्रतिशत हो गया। इस प्रकार बाद के दो घंटे में 19.01 प्रतिशत मतदान हुआ।

रतलाम जिले के कई मतदान केंद्र पर 9 बजे बाद मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ने लगी है। विशेषकर महिलाएं घर के काम निपटाकर मतदान केंद्रों की तरफ पहुंच रही है मतदान के लिए जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

सुबह 11 बजे तक रतलाम नगर सीट पर 26.48 प्रतिशत, रतलाम ग्रामीण सीट पर 37.37, सैलाना विधानसभा सीट पर 36.60 , प्रतिशत, जावरा विधानसभा सीट पर 32.44 प्रतिशत और आलोट विधानसभा सीट पर 33.88 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

प्रशासन ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घरों से ही मतदान करने की व्यवस्था की थी, इसके बावजूद कई बुजुर्ग मतदान मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान कर रहे हैं। 88 वर्षीय महमूद खान निवासी वेदव्यास कॉलोनी मतदान करने के लिए विनोबा नगर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 229 पर पहुंचे।

लाठी के सहारे मतदान करने आय महमूद खान ने बताया कि घुटनों में दर्द होता है फिर भी वे मतदान करने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर मतदान किया है। युवाओं में भी मतदान के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है।

पहली बार मतदान करने वाले युवा भी मतदान करने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। 19 वर्षीय अतुल शर्मा ने बताया कि वह रोजगार और विकास के मुद्दे पर वोट देने के लिए आए हैं। 19 वर्षीय ध्रुव जोशी निवासी रेलवे कॉलोनी ने बताया कि वे पहली बार रेलवे स्कूल मतदान केंद्र पहुंच पहुंचे है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर किसी को मतदान करना आवश्यक है। आज पहली बार वोट डालकर अच्छा महसूस हो रहा है। उन्होंने विकास के मुद्दे पर वोट किया।

Related Articles

Back to top button