ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

राजधानी के राहुल त‍िवारी अभ‍िनय में बना रहे अपनी पहचान, कई वेब सीरीज में कर चुके है काम

भोपाल। शहर के राहुल तिवारी 15 वर्ष से रंगकर्म कर रहे हैं। वह कैमरा एक्टिंग के जरिए टेलिविजन शो में चर्चित चेहरा बन गए हैं। वह सावधान इंडिया टीवी शो में मुख्य किरदार निभा रहे हैं, जिसकी शूटिंग शहर के लाल घाटी और अन्य लोकेशन पर की गई है। वह इस शो में सकारात्मक किरदार निभाते नजर आएंगे। वह बताते हैं कि थिएटर ने मुझे अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाने में बहुत मदद की है। थिएटर के बिना अभिनय की कल्पना नहीं की जा सकती। राहुल सेज यूनिवर्सिटी में सहायक प्राध्यापक के रूप में भी कार्यरत हैं।

शैलेश तलपड़े के साथ बड़े पर्दे पर आएंगे नजर

राहुल ने इससे पहले कई चर्चित वेबसीरीज भी काम किया है, जिसमें द वीसिल ब्लोवर, लव सोरीज वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। अब वह कर्तव भूक्तम फिल्म में अभिनेता शैलेश तलपड़े के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता अभिनयान, मप्र सरकार के कई विज्ञापनों में भी काम किया है। कई कमर्शियल शो में भी प्रमुख किरदार निभा रहे हैं।

नटसम्राट नाटक में निभाते हैं दामाद का किरदार

वह जयंत देशमुख के निर्देशन में चर्चित नाटक नट सम्राट में भी वर्षाें से अभिनय कर रहे हैं, जिसमें वह दामाद का किरदार निभाते हैं। इस नाटक देशभर के कोने-कोने में मंचित किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button