ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर के राऊ विस क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद, बढ़ा हंगामा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

इंदौर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले गुरुवार रात को इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक जीतू पटवारी के समर्थकों पर आरोप है कि उन्होंने भाजपा के पूर्व पार्षद से मारपीट की। विवाद की वजह मतदाताओं को शराब और अन्य सामग्री बांटने को लेकर बताई जा रही है।

विवाद के बाद थाने पर दोनों पक्षों के साथी भारी भीड़ जुट गई तो उसे खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। गुरुवार शाम बिलावली थाना क्षेत्र के जीतनगर में नगर निगम के वार्ड 77 से भाजपा के पूर्व पार्षद पुष्पेंद्र सिंह चौहान को कुछ लोगों ने पीट दिया। पूर्व पार्षद ने विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी, जीतू इंदौरी, कमल नागर, रमेश धाकड़ व अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया।

पुष्पेंद्र का कहना था कि जीतनगर बस्ती में आरोपित शराब और सामग्री बांट रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन्हें रोका। पुष्पेंद्र भी भाजपा नेताओं के साथ वहां पहुंचे तो कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। वहीं, कांग्रेसियों का आरोप था कि पूर्व पार्षद पुष्पेंद्र और भाजपा के लोग वहां घर-घर लोगों को पैसे व शराब बांट रहे थे। सूचना पर कांग्रेस के लोग पहुंचे तो विवाद हो गया। पुष्पेंद्र ने गाली-गलौज की इसके बाद बात बढ़ी।

विवाद के बाद पुष्पेंद्र के साथ भाजपा नेता कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर पहुंच गए। दूसरी ओर से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव और बिजलपुर क्षेत्र से अन्य लोग भी पहुंचे। थाने के बाहर भारी भीड़ जमा होती देख पुलिस ने स्थिति नियंत्रण के लिए आंसू गैस के गोले छोड़कर सबको खेदड़ दिया। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह से मतदान प्रारंभ होना है। इसको लेकर पुलिस सतर्क है।

Related Articles

Back to top button